मध्य प्रदेशसिंगरौली

अध्यक्ष राष्ट्रीय जन जाति आयोग श्री अंतर सिंह आर्य 8 जनवारी को एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत करेगे वृक्षा रोपण, युवा संवाद कार्यक्रम होगे शामिल

अध्यक्ष श्री आर्य सिकल सेल एनीमिया स्वास्थ्य जॉच शिविर का करेगे अवलोकन

सिंगरौली- अध्यक्ष राष्ट्रीय जन जाति आयोग श्री अंतर सिंह आर्य के जारी दौरा कार्यक्रम अनुसार अध्यक्ष श्री आर्य 8 जनवरी को प्रातः 9:30 बजे सर्व प्रथम एक मॉ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करेगे। तत्पश्चात सिकल सेल एनीमिया स्वास्थ्य जॉच शिविर में शामिल होगे।

 

अध्यक्ष श्री आर्य प्रातः 10:30 बजे आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम मे शामिल होगे। प्रातः 11 बजे वनरक्षा समिति वन अधिकारी हितग्राही और पेसा समिति के आदिवासी प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनो के साथ आयोजित सम्मेलन बैठक में शामिल होगे। दोपहर 2 बजे प्रेसवार्ता को संबोधित करेगे। तत्पश्चात सिंगरौली स्थित सर्किट हाउस में स्थानीय आदिवासी नेताओ के साथ आयोजित बैठक में शामिल होगे।

Author

Related Articles

Back to top button