मध्य प्रदेशसिंगरौली

स्टार्टअप समिट एवं इकोसिस्टम अवार्ड भाग लेने इच्छुक स्टार्टअप ऑन लाईन करे सकते है आवेदन

सिंगरौली-महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा अवगत कराया गया है कि मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा प्रदेश में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिये 11 और 12 जनवरी को रविन्द्र भवन, भोपाल में म०प्र० स्टार्टअप समिट एवं इकोसिस्टम अवार्ड 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।

उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रहेंगें। 24 फरवरी 2025 के पश्चात डी.पी.आई.आई. टी. उद्योग संर्वधन एवं ऑतरिक व्यापार विभाग भारत सरकार से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप को मध्यप्रदेश स्टार्टअप नीति 2025 के अंतर्गत ई.आई.आर. इंटर प्रिन्यूर इन रेसीडेंट योजना के अंतर्गत 10 हजार रूपये प्रतिमाह की दर से 12 माह तक सहायता प्रदान की जा रही है।

साथ ही मुख्यमंत्री उद्यम कांति योजना अंतर्गत 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान 05 वर्ष के लिये प्रदान किया जाएगा। बैंक,वित्तीय संस्थान से ऋण स्वीकृत होने पर स्वीकृत राशि का 15 प्रतिशत अधिकत राशि 15 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यह सहायता प्राप्त करने एवं कार्यक्रम में भागीदारी हेतु इच्छुक स्टार्टअप Startup.mp.gov.in पर पंजीयन करा सकते है।

Author

Related Articles

Back to top button