देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शराब की बड़ी तस्करी का पर्दाफाश, 1.5 करोड़ की शराब जब्त

जयपुर: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने शराब की एक बड़ी तस्करी का खुलासा किया है। पुलिस ने 1.5 करोड़ रुपए की शराब जब्त की है। यह बड़ी कार्रवाई डीजी दिनेश एम एन के निर्देशन में की गई, जिसमें एसपी ज्ञान चंद यादव और एएसपी सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन में शराब की तस्करी का पर्दाफाश हुआ।

पुलिस के अनुसार, तस्करों ने चावल के कट्टों की आड़ में शराब की तस्करी की थी। ट्रक में 415 चावल के कट्टे थे, और इन कट्टों के नीचे पंजाब मार्का शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी। जब पुलिस ने ट्रक की जांच की, तो उन्होंने रॉयल चैलेंज, रॉयल स्टैग और मैकडॉवेल्स ब्रांड की 1071 कार्टन शराब बरामद की।

पूरे मामले में मास्टरमाइंड के रूप में बाड़मेर निवासी तस्कर दिनेश जाट को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 60 हजार कैश और ट्रक भी जब्त किया गया है। यह शराब की खेप हरियाणा के सिरसा से भरकर गुजरात ले जाई जा रही थी।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तस्करी के नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है, और आगे की कार्रवाई के लिए तस्करों के अन्य सहयोगियों की पहचान की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button