ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कलेक्टर गौरव बैनल के निरीक्षण के बाद मुड़वानी डैम में पर्यटन विकास की दिशा में बड़े कदम

सिंगरौली:कुछ दिन पहले सिंगरौली के कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने मुड़वानी डैम का निरीक्षण किया था, जिसके बाद अब इस क्षेत्र के पर्यटन और सौंदर्यीकरण के लिए मध्य प्रदेश टूरिज्म के अधिकारियों की एक टीम सिंगरौली पहुंची। कलेक्टर द्वारा डैम क्षेत्र के सुंदरीकरण और पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना पर चर्चा की गई थी, और इस संदर्भ में आज एक कंसलटेंट की टीम ने मुड़वानी डैम का पुनः निरीक्षण किया।

प्रस्तावित विकास कार्यों की योजना
टीम के निरीक्षण के बाद, मुड़वानी डैम क्षेत्र में प्रस्तावित सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों की सूची तैयार की गई है, जो पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ-साथ स्थानीय समुदाय को लाभ पहुंचाएगा। इन कार्यों में शामिल हैं:

सुरक्षित पैदल पथ का रेनोवेशन: डैम के चारों ओर एक सुंदर और सुरक्षित पैदल मार्ग विकसित किया जाएगा, जिससे पर्यटकों को आसानी से घूमने का अवसर मिलेगा।

आकर्षक गज़ेबो: विश्राम हेतु पर्यटकों के लिए आकर्षक गज़ेबो बनाए जाएंगे।

व्यू प्वाइंट्स: प्राकृतिक दृश्यावलोकन के लिए विभिन्न स्थानों पर व्यू प्वाइंट्स का निर्माण किया जाएगा।

सिटिंग बेंच और बैठक व्यवस्था: पर्यावरण के अनुरूप स्टोन से निर्मित बैठने के स्थान और बेंच स्थापित किए जाएंगे।

नेचर थीम बेस्ड स्कल्पचर डेवलपमेंट: डैम परिसर में प्रकृति आधारित और कलात्मक स्कल्पचर के साथ पैसज डेवलप किए जाएंगे।

जल संरक्षण एवं कटाव रोकने के उपाय: जल संरक्षण और कटाव को रोकने के लिए स्टोन पिचिंग एवं वाटर रिटेनिंग स्ट्रक्चर बनाए जाएंगे।

म्यूजिकल फाउंटेन: पर्यटकों के आकर्षण के लिए एक म्यूजिकल फाउंटेन भी स्थापित किया जाएगा।

आधुनिक और सौंदर्यपूर्ण लाइटिंग व्यवस्था: डैम परिसर में रात के समय सौंदर्यपूर्ण और आधुनिक लाइटिंग व्यवस्था की जाएगी।

लैंडस्केपिंग और हरियाली विकास: लैंडस्केपिंग, हरियाली विकास, सूचना साइन बोर्ड, स्वच्छता एवं अन्य सहायक पर्यटन सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी।

DMF और CSR से होगा वित्तपोषण
इन सभी कार्यों का वित्तपोषण जिला खनिज विकास निधि (DMF) और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) से किया जाएगा। इस परियोजना से न केवल क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को संरक्षित किया जा सकेगा, बल्कि स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

स्थानीय रोजगार और पर्यटन विकास
यह परियोजना मुड़वानी डैम को सिंगरौली जिले का प्रमुख पर्यटन केंद्र बनाने में मदद करेगी। इससे बाहर से आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। यह विकास योजना क्षेत्र के समग्र आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार लाने में मददगार साबित होगी।

Author

Related Articles

Back to top button