जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष बने राकेश द्विवेदी

सिंगरौली । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी जीतू पटवारी के निर्देशानुसार संगठन प्रभारी महासचिव डाक्टर संजय कामले के सहमति से प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विवेक सिंह तोमर द्वारा जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ के 13 जिलों के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है जिसमें ग्वालियर , आगर मालवा , अलीराजपुर , मैहर , मंडला , नीमच , शिवपुरी , विदिशा , सिंगरौली शहर , ग्रामीण , सागर शहर , अनूपपुर , बैतूल , छतरपुर शामिल है ।
बता दे कि सिंगरौली जिले में शहर अध्यक्ष उग्रसेन शर्मा तथा विधानसभा देवसर ग्राम कुंडा , पचौर , बरगवा ग्रामीण अध्यक्ष राकेश कुमार द्विवेदी पिता महेश प्रसाद द्विवेदी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। ग्रामीण अध्यक्ष राकेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस कमेटी ने हमें जो जिम्मेदारी सौंपी है हम पूरी निष्ठा , लगन , ईमानदारी के साथ कार्य कर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ने इस नियुक्ति पर दोनो जिलाध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किए है।













