ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक सम्पन्न

सिंगरौली-जिला मुख्यालय स्थित मिश्रा पॉलीक्लीनिक एवं नर्सिंग होम के नए सभागार में विश्व हिंदू परिषद की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक सरोकारों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में प्रांत सह मंत्री डॉ. राजबहादुर जायसवाल, जिलाध्यक्ष डॉ. डी.के. मिश्रा, प्रांत मातृ संयोजिका संध्या सिंह, जिला मंत्री राजू द्विवेदी, प्रांत सह संयोजिका दुर्गा वाहिनी सोनम रवानी, सह मंत्री बृजेश जायसवाल, संतोष कुशवाहा, विभाग संयोजिका कविता सिंह, जिला संयोजक बजरंग दल राजबली शाह, आनंद वैश्य, ध्रुव सोनी, रामनिवास वर्मा, धीरेन्द्र तिवारी, कमल सिंह चौहान, शैलेन्द्र सिंह, सतेंद्र पाण्डेय, रामसुमिरन उपाध्याय, प्रदीप चौबे, प्रताप वर्मा, प्रवीण तिवारी, सरस्वती वर्मा, सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित करने, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा तथा सेवा कार्यों के विस्तार के लिए संगठन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। युवाओं एवं मातृशक्ति को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।प्रांत सह मंत्री डॉ. राजबहादुर ने संगठन की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष डॉ. डी.के. मिश्रा ने जिले में संचालित संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए आगामी योजनाओं पर चर्चा की।बैठक के अंत में आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

Author

Related Articles

Back to top button