SGADF ओपन नेशनल चैंपियनशिप 2026 में एमयूआईटी छात्र की स्वर्णिम उपलब्धि
स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय और सिंगरौली जिले का बढ़ाया मान

सिंगरौली। महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (एमयूआईटी), लखनऊ के छात्र एवं योग शिक्षक अमन कुमार शुक्ला ने SGADF ओपन नेशनल चैंपियनशिप 2026 की योग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर विश्वविद्यालय और अपने जिले का नाम रोशन किया है।
प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली के राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिंघु बॉर्डर में किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई। इस दौरान अमन कुमार शुक्ला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
अमन कुमार शुक्ला मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के निवासी श्री संतोष कुमार शुक्ला के सुपुत्र हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा DAV स्कूल में हुई, जहां से उन्हें योगासन की प्रेरणा और प्रशिक्षण मिला। अमन की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के प्राचार्य डॉ. निशांत कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि अमन भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
अमन की इस सफलता से उनके परिवार, जिले, राज्य और महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी लखनऊ में खुशी का माहौल है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणादायक मानी जा रही है।













