मध्य प्रदेशसिंगरौली

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएँ सुनी गईं

मौके पर कई मामलों का समाधान, शेष शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

सिंगरौली। आमजन की समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनसे सीधे संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली।

जनसुनवाई के दौरान कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को त्वरित और वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर उमेश प्रजापति, थाना प्रभारी कोतवाली अशोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी विंध्यनगर श्रीमती अर्चना द्विवेदी, महिला थाना प्रभारी श्रीमती आराधना सिंह परिहार, उप निरीक्षक स्वतंत्र रावत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
जनसुनवाई में महिला फरियादियों की शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया गया। महिला अधिकारियों द्वारा उनकी काउंसलिंग कर समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। सिंगरौली पुलिस ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए इस प्रकार की जनसुनवाई आगे भी नियमित रूप से आयोजित की जाती रहेगी।

Author

Related Articles

Back to top button