मध्य प्रदेशसिंगरौली

होटल संचालक द्वारा शासकीय नाले पर अवैध अतिक्रमण, नगर निगम की बढ़ी मुश्किलें

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 40, थाना रोड पर एक होटल संचालक द्वारा शासकीय नाले पर अवैध अतिक्रमण कर दुकान का निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है। यह अतिक्रमण शहर के बीचो-बीच होने के कारण आने वाले समय में गंभीर समस्या का कारण बन सकता है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा नाले के पानी को एनसीएल बाउंड्री बिलौजी के पास स्थित मुख्य नाले में प्रवाहित किया जाता है। इसी नाले के ऊपर मल्हार पार्क के सामने स्थित होटल द ग्रैंड जलसा के संचालक द्वारा कथित रूप से हवाई तरीके से अतिक्रमण कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध निर्माण को नहीं हटाया गया, तो बरसात के दिनों में नाला जाम होने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे जलभराव और अन्य जनसमस्याएं खड़ी होंगी। मामले में नगर पालिक निगम की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।अब देखना होगा कि नगर निगम प्रशासन इस अवैध अतिक्रमण पर क्या कार्रवाई करता है।

Author

Related Articles

Back to top button