देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

पीएम मोदी ने मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू पर देशवासियों को भेजा संदेश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने देश के नाम एक विशेष पत्र लिखते हुए इन पर्वों को भारतीय संस्कृति, कृषि और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।

पीएम मोदी ने मकर संक्रांति को आशा और सकारात्मकता का पर्व बताते हुए कहा कि सूर्य की नई गति नए बदलाव और नई ऊर्जा का संकेत देती है। उन्होंने कहा कि यह पर्व किसानों और उनके परिवारों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह अन्न उपजाने वालों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।

पोंगल को तमिल परंपरा और कृषि संस्कृति का उज्ज्वल प्रतीक बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पर्व प्रकृति, परिश्रम और परिवार की एकता को दर्शाता है। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि तमिल भारत की सबसे प्राचीन भाषाओं में से एक है और पोंगल आज वैश्विक स्तर पर मनाया जाने वाला उत्सव बन चुका है।
माघ बिहू पर शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने इसे असमिया संस्कृति की पहचान बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व संतोष, कृतज्ञता और भाईचारे का संदेश देता है और किसानों की मेहनत को सम्मानित करता है।
प्रधानमंत्री ने कामना की कि ये सभी पर्व देशवासियों के जीवन में समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आएं।

Author

Related Articles

Back to top button