जम्मू बेग डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

सिंगरौली -शिक्षा, उद्योग एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिष्ठित समाजसेवी तथा ई-कोल इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन जम्मू बेग को उनके उत्कृष्ट एवं जनहितकारी कार्यों के लिए डॉक्टरेट (Dr.) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें वर्षों से समाज के प्रति किए जा रहे समर्पित प्रयासों और मानव सेवा के लिए प्रदान किया गया है।
जम्मू बेग ने बैढ़न क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने शिक्षा संस्थानों के संचालन के साथ-साथ उनके लिए भूमि उपलब्ध कराने में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके द्वारा स्थापित ई- कोल इंटरनेशनल स्कूल पूर्णतः एयर-कंडीशन्ड है, जो आधुनिक सुविधाओं से युक्त होकर क्षेत्र के बच्चों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। यह विद्यालय आज वैढन क्षेत्र में आधुनिक शिक्षा का एक सशक्त केंद्र बन चुका है।
कोविड-19 महामारी के कठिन दौर में जम्मू बेग ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंदों को निःशुल्क ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराए। यही नहीं, आज भी किसी भी चिकित्सकीय आपात स्थिति में जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराना उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के प्रति उनकी संवेदनशीलता बच्चियों के विवाह में भी देखने को मिली है, जहाँ परिवार के अभाव में कई बेसहारा बच्चियों के विवाह संपन्न कराने में उन्होंने सहयोग प्रदान किया। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्थान के इन निरंतर प्रयासों को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें यह मानद डॉक्टरेट उपाधि प्रदान की गई।
यह सम्मान न केवल जम्मू बेग के कार्यों की सराहना है, बल्कि समाज के लिए यह संदेश भी है कि सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता से व्यापक सामाजिक परिवर्तन संभव है।













