मध्य प्रदेशसिंगरौली

राष्ट्रीय रजमार्ग झोखो में बाइक व कार की भिड़ंत, बाइक सवार गंभीर घायल

 

सिंगरौली/ ग्राम पंचायत झोखो में आज 14 जनवरी को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। यहां तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना इस हादसे की प्रमुख वजह हो सकती है। मकर संक्रांति के दिन जिस तरह सड़कों पर तेज गति से वाहन दौड़ाए जा रहे हैं, वह लोगों की जिंदगी को दांव पर लगाने जैसा साबित हो रहा है।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे गति सीमा का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें, ताकि ऐसे हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button