मध्य प्रदेशसिंगरौली

घिनहागॉव का नाम परिवर्तित कर किया गया आजादपुर

कलेक्टर ने जारी किया इस आशय का आदेश

 

सिंगरौली -कलेक्टर गौरव बैनल के द्वारा घिनहागॉव का नाम परिवर्तित कर आजादपुर किए जाने के संबंध में प्रेषित प्रस्ताव पर मध्यप्रदेश राजपत्र प्रकाशन दिनांक 23 मई 2025 मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के परिपत्र क्रमांक एफ-8004-2024-7 दिनांक 21 मई 2025 द्वारा भारत सरकार गृह मंत्रालय के पत्र क्रमांक एफ11-5-2025 एम एण्ड जी दिनांक 6 मई 2025 द्वारा संसूचित अनपत्ति के अनुसरण में राज्य शासन द्वारा सिंगरौली जिले के ग्राम घिनहागॉव का नाम परिवर्तित कर आजादपुर किया गया है।

उक्त राजपत्र प्रकाशन के परिपालन में कलेक्टर द्वारा नियमानुसार कार्रवाही किए जाने से संबंधित आदेश जारी किए गए है। जिसके तहत राजस्व विभाग ग्राम घिनहागॉव के समस्त राजस्व अभिलेख में शासन के राजपत्र प्रकाशन अनुसार खसरा, खतौनी, नक्शा एवं ऑन लाईन वेब जीआईएस पोर्टल सारा पोर्टल आरसीएमएस पोर्टल तथा अन्य राजस्व अभिलेख में तत्काल नाम परिवर्तित कर ग्राम आजादपुर किया जाना है। वही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ग्राम पंचायत का नाम परिवर्तित कर पंचायत एवं संकेतक बोर्ड स्थापित कर पंचायती अभिलेख पोर्टल पंचायत दपर्ण एवं अन्य पोर्टल में तत्काल ग्राम का नाम अद्यतित करते हुयें भविष्य में समस्त पत्रचार ग्राम आजादपुर के नाम से करेगे। वही अन्य विभाग राजपत्र प्रकाशन के निर्देशानुसार समस्त विभाग अपने अभिलेखो में ग्राम का नाम अद्यतित कर भविष्य में समस्त पत्रचार ग्राम आजदपुर के नाम से करेगे। तथा आशासकीय संस्था अपने अभिलेखो में अद्यतित कर समस्त पत्रचार ग्राम आजादपुर के नाम से करेगे।

Author

Related Articles

Back to top button