देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा— आम कार्यकर्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में औपचारिक रूप से पदभार संभाला। इस अवसर पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां एक साधारण कार्यकर्ता को भी संगठन के सर्वोच्च पद तक पहुंचने का अवसर मिलता है।

पदभार ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में नितिन नबीन ने कहा, “मैं आप सभी का दिल से धन्यवाद करता हूं। आपने मुझ जैसे एक आम कार्यकर्ता को पार्टी के इस सबसे ऊंचे दायित्व तक पहुंचाया है। इसके लिए मैं आप सभी के सामने नतमस्तक हूं।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा से कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं और देशसेवा के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय है।

नितिन नबीन ने अपने राजनीतिक अनुभवों को साझा करते हुए गुजरात के आणंद में प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुए एक कार्यक्रम का उल्लेख किया और कहा कि उस दिन उन्होंने समझा कि एक नेता तब महान बनता है, जब वह आम लोगों की भावनाओं से गहराई से जुड़ता है।

उन्होंने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों—राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और अमित शाह—का स्मरण करते हुए कहा कि सभी ने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है।

अपने संबोधन में नितिन नबीन ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल देश की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कार्तिगई दीपम त्योहार और सोमनाथ से जुड़े प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी ताकतों का लोकतांत्रिक तरीके से सामना करना जरूरी है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपराओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इन्हें कमजोर करने वाली सोच को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Author

Related Articles

Back to top button