मध्य प्रदेशसिंगरौली

पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियो को प्रधानमंत्री तिरुवनंतपुरम केरला से वर्चुअली हितलाभ का करेंगे वितरण

प्रधानमंत्री के उद्बोधन का लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से किया जायेगा सीधा प्रसारण

सिंगरौली ; प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 23 जनवरी को प्रातः 10:30 बजे से केरल के तिरुवनंतपुरम से पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत एक लाख ऋण प्रकरणों के वितरण और क्रेडिट कार्डों के शुभारंभ करेगे। नगर पालिक निगम सिंगरौली में उक्त कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम के परिषद हाला में नगर निगम की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय के गरिमामय उपस्थिति में आयोजित किया जायेगा।

 

इस अवसर प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जायेगा। साथ ही नगर निगम सिंगरौली में पंजीकृत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियो को हितलाभ का वितरण किया जायेगा।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी द्वारा पीएम स्वनिधि योजनांतर्गत एक लाख ऋण प्रकरणों का वितरण एवं क्रेडिट कार्डों का शुभारम्भ भी किया जाएगा नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान द्वारा संबंधित अधिकारियो को कार्यक्रम की सभी तैयारियो को समय पर पूर्ण करने के साथ जन प्रतिनिधियो सहित हितग्राहियो को आमंत्रित करने के भी निर्देश दिए गए गये।

Author

Related Articles

Back to top button