पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई
फरियादियों की समस्याएँ सुन मौके पर दिए गए निर्देश

सिंगरौली।आज दिनांक 27 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सिंगरौली में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएँ एवं शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री खत्री ने प्रत्येक आवेदक से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष मामलों में त्वरित एवं वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।जनसुनवाई में नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री पी. एस. परस्ते, थाना प्रभारी विंध्यनगर श्रीमती अर्चना द्विवेदी, थाना प्रभारी बैढ़न श्री अशोक सिंह परिहार, उप निरीक्षक स्वतंत्र रावत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।महिला फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए महिला अधिकारियों द्वारा उनकी काउंसलिंग की गई तथा संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सिंगरौली पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है तथा जनहित में ऐसे जनसुनवाई कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि आम नागरिकों को न्याय सुलभ एवं पारदर्शी रूप से मिल सके।













