मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनसीएल में धूमधाम से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस

सिंगरौली।देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) द्वारा सिंगरौली स्थित हेलीपैड मैदान में केंद्रीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) श्री मनीष कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं हितधारकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा परेड का निरीक्षण किया।

अपने संबोधन में श्री मनीष कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि संविधान और राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों की याद दिलाने का अवसर है। उन्होंने आयातित कोयले के स्थान पर स्वदेशी उत्पादन बढ़ाकर देश को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने तथा ‘विकसित भारत–2047 के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एनसीएल की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने उत्पादन, उत्पादकता और प्रेषण बढ़ाने के साथ-साथ व्यावसायिक विविधीकरण पर भी जोर दिया।

उन्होंने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) और लैंड एक्विजीशन एंड डेटा मैनेजमेंट (एलएडीएम) जैसी डिजिटल पहलों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में एनसीएल पर्यावरण अनुकूल विधियों के माध्यम से लगभग 85 प्रतिशत कोयला ग्राहकों तक पहुंचा रही है। साथ ही ‘नन्हा-सा-दिल-एनसीएल, ‘चरक और ‘सशक्त किसान, समृद्ध गांव जैसी सीएसआर पहलों, कर्मी कल्याण योजनाओं एवं विभिन्न संवर्गों में चल रही भर्ती प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान एनसीएल के अन्य निदेशक, वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन प्रतिनिधि, महिला मंडल की सदस्याएँ, बड़ी संख्या में कर्मचारी, विद्यालयीन बच्चे एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा, जबकि उत्कृष्ट परेड एवं सांस्कृतिक प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

Author

Related Articles

Back to top button