देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, मुनाफावसूली के चलते टूटे भाव

नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई। लगातार तेजी के बाद निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली किए जाने के कारण दोनों कीमती धातुओं के भाव अचानक गिर गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जैसे ही बाजार खुले, सोना और चांदी दोनों लाल निशान में कारोबार करने लगे।

चांदी की कीमतों में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली, जहां MCX पर इसका वायदा भाव 24,000 रुपये तक टूटकर 3,75,900 रुपये प्रति किलो पर आ गया। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही चांदी ने ऐतिहासिक तेजी दिखाते हुए पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर पार किया था। कारोबार के अंत में यह 3,99,893 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था।

सोने की कीमतों में भी गिरावट आई, जहां सोना 8,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। वहीं, जनवरी महीने में सोने की कीमतों में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो लगातार छठे महीने तेजी का संकेत दे रही है।

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी ने लगातार चौथे सत्र में अपनी बढ़त जारी रखी थी, और सोने की कीमत भी 12,000 रुपये या 7.02 प्रतिशत बढ़ी थी।

इस महीने चांदी की कीमतों में करीब 62 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो इसके इतिहास की सबसे बड़ी मासिक तेजी को दर्शाती है।

Author

Related Articles

Back to top button