देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

हिमाचल में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 655 सड़कें बंद, येलो अलर्ट जारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में हालिया भारी बर्फबारी के बाद हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार प्रदेश में अब भी 655 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं, जिनमें तीन राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल हैं। सबसे अधिक प्रभावित जिला लाहौल-स्पीति है, जहां 287 सड़कें बंद पड़ी हैं। शिमला में 135, कुल्लू में 81, मंडी में 77 और चंबा में 40 सड़कें अवरुद्ध हैं।

बर्फबारी का असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा है। प्रदेशभर में 669 ट्रांसफॉर्मर ठप हैं, जिससे हजारों घरों में अंधेरा छाया हुआ है। सबसे ज्यादा ट्रांसफॉर्मर कुल्लू और शिमला में प्रभावित हुए हैं। दूरदराज क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड के बीच लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने 1 फरवरी के लिए भारी बर्फबारी और बारिश को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच एक और सक्रिय सिस्टम के आने की चेतावनी दी गई है। प्रशासन और एजेंसियां सड़कों व बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी हैं। लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की अपील की गई है।

Author

Related Articles

Back to top button