

*चितरंगी में हुई आगजनी की घटना से नाराज स्थानीय लोगों नारेबाजी कर दिया ज्ञापन*

चितरंगी मुख्यालय में बीते दिन भयावह आगजनी की घटना से नाराज स्थानीय जन,व्यापारियों,युवाओं ने मिलकर उपखंड प्रशाशन को ज्ञापन के माध्यम से चितरंगी मुख्यालय पर जल्द से जल्द फायर ब्रिगेड उपलब्ध कराने की बात की साथ ही साथ आगजनी में प्रभावित पीड़ित दुकानदार लाले साहू, एवं दुकान मालिक रामप्रसाद बैंस,को छतीपूर्ति को देने की मांग की है ,ज्ञापन के दौरान ज्ञापन कारियो ने प्रशासन और शासन के खिलाफ हल्ला बोल कर नारेबाजी भी किया वही मौके पर ज्ञापन लेने पहुंचे चितरंगी तहसीलदार पहुंच कर ज्ञापन लेकर उचित कार्यवाही का आश्वाशन देते हुए, जल्द से जल्द चितरंगी में फायर ब्रिगेड उपलब्ध कराने को बात की इस दौरान ज्ञापन में प्रमुख रूप से युवा नेता लक्ष्मण सिंह बैंस,कांग्रेस नेता लालता सिंह चौहान,विपुल धर द्विवेदी, अश्वनी प्रताप सिंह,उमा शंकर सिंह बैंस,राम प्रसाद बैंस,अंबिकेश धर द्विवेदी, देवेन्द्र सिंह बैस,दिनेश कुमार बैंस, लाले प्रसाद साहू,विद्या जायसवाल, लोकमणि सिंह, तालेश्वरी प्रसाद,रामधनी पाल,पुष्पराज सिंह,अशोक सिंह,कृष्ण कुमार सिंह बैंस, दीना कोल सहित सैकड़ों के तादात में युवा,व्यापारी बंधु,ग्रामीण जन मौके पर उपस्थित रहे
श्री मान सिंह चंदेल विशेष रिपोर्टर सिंगरौली












