मध्य प्रदेशसिंगरौली

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने आयोजित किया खिचड़ी भोज

सिंगरौली-मकर संक्रांति के अवसर को लेकर अगले दिन शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन द्वारा मोरवा में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। संगठन विगत एक माह से क्षेत्र में कंबल वितरण कार्यक्रम संचालित कर रहा था, जिसका समापन समारोह खिचड़ी भोज के साथ संपन्न हुआ।

बीते 10 दिसंबर से मकर संक्रांति तक चले इस सेवा अभियान के अंतर्गत मोरवा सहित आसपास के झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर रहने वाले जरूरतमंद और असहाय लोगों को कंबल एवं अंगवस्त्र वितरित किए गए।

समापन अवसर पर गंगोत्री होटल के प्रांगण में आयोजित खिचड़ी भोज कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अमित कुमार तिवारी के नेतृत्व एवं वयोवृद्ध नागरिक सोमारू कोल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अमित तिवारी के साथ मुख्य रूप से सत्येंद्र पासवान, रमन सिन्हा, राकेश राय, बंटी सिन्हा, पंकज जायसवाल, विकास सिन्हा, भोला सिंह, शंकर सोनी, राजेश गुप्ता, रविन्द्र त्रिपाठी, रामदास राय, जय पटेल, गुड़िया सोनी, फ़ातिमा, उषा गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता, कालका गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, सोनू अग्रहरि, पवन सिन्हा, घनश्याम अग्रहरि, बलराम अग्रहरि की गरिमाई उपस्थित के साथ हजार के तादात में आमजन उपस्थित रहे। वहीं इस आयोजन को सफल बनाने में संगठन से जुड़े सभी सदस्यों की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button