मध्य प्रदेशसिंगरौली

सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल, क्षत्रिय कुलावंत संगठन ने दिखाई तत्परता

माड़ा थाना क्षेत्र के सितुल में बाइक–स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत

सिंगरौली।माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सितुल रोड पर गुरूवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बाइक और स्कूटी की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और घायल सड़क पर गिर पड़े।घटना की सूचना मिलते ही क्षत्रिय कुलावंत संगठन के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर मानवता की मिसाल पेश की। संगठन के अभिन्न अंग एवं युवा समाजसेवी, जनपद सदस्य माड़ा रणधीर सिंह तथा सितुल के सरपंच एड. रामकरण वर्मा, रमन यादव, सुनील वैश्य एवं ग्रामीणजनों के सहयोग से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल सिंगरौली भिजवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यदि समय पर सहायता नहीं मिलती तो स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती थी। संगठन के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों की त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय रहते आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी।

क्षत्रिय कुलावंत संगठन के संस्थापक अंकित सिंह ने जनपद सदस्य रणधीर सिंह द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज को ऐसे जनप्रतिनिधियों की आवश्यकता है, जो केवल पद तक सीमित न रहकर जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर आमजन की सेवा करें।संगठन ने ईश्वर से दोनों घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है तथा आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button