मध्य प्रदेशसिंगरौली

पत्रकार ने एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग, झूठे मुकदमे में नाम जोड़ने का आरोप

सिंगरौली। जिले के विन्ध्यनगर निवासी पत्रकार विकास दुबे ने अपने विरुद्ध दर्ज प्रकरण को लेकर पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिला एवं सत्र न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर बिना ठोस साक्ष्य के उनका नाम संदिग्ध आरोपियों में शामिल कर लिया गया है।
विकास दुबे का कहना है कि प्रचंड प्रहार नामक फेसबुक पेज या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उनका कोई प्रत्यक्ष या परोक्ष संबंध नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो वह उक्त पेज के एडमिन हैं और न ही उनके किसी मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में संबंधित आईडी लॉगिन है।

आवेदन में उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा व्यक्तिगत रंजिश के चलते उनकी सामाजिक छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। इस संबंध में वह पूर्व में भी थाना विन्ध्यनगर में लिखित शिकायत दे चुके हैं।पत्रकार ने यह भी कहा कि उन्होंने अधिवक्ता को किसी प्रकार की अभद्रता या गाली-गलौज नहीं की है और न ही उनकी उनसे कभी मुलाकात हुई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, उनका नाम प्रकरण से हटाने तथा झूठी शिकायत करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Author

Related Articles

Back to top button