एनसीएल में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्साहपूर्वक आयोजित हुए योग कार्यक्रम

सिंगरौली- “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रों, परियोजनाओं एवं इकाइयों में उत्साहपूर्वक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।
एनसीएल मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार, निदेशक (तकनीकी) आशुतोष द्विवेदी, मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय कुमार जायसवाल, श्रमिक संघ जेसीसी सदस्य अजय कुमार, श्यामधर दुबे, लाल पुष्पराज सिंह, अशोक पांडेय, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष , महाप्रबंधक तथा कृति महिला मंडल की उपाध्यक्षाएं, सदस्याएँ सहित बड़ी संख्या में कर्मियों ने योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार ने योग को भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाएं और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएं। उन्होंने सभी से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली के लिए नियमित योग अपनाने तथा इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से एनसीएल परिवार ने स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन एवं समग्र कल्याण के लिए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया।गौरतलब है कि 12वें योग दिवस पर विभिन्न परियोजनाओं में विशेष योग बूटकैम्प भी लगाए गए थे, जिनमें कर्मियों, उनके परिजनों एवं हितग्राहियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।













