सीधी

पानी में घुसकर मध्यान्ह भोजन लेने को मजबूर मासूम बच्चे,बारिश से तालाब बना शासकीय स्कूल…

पानी में घुसकर मध्यान्ह भोजन लेने को मजबूर मासूम बच्चे,बारिश से तालाब बना शासकीय स्कूल…

अमित श्रीवास्तव कुसमी

सीधी जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाड़ीझिरिया में सोमवार की दोपहर अचानक हुई आधे घंटे की तेज बारिश ने स्कूल को तालाब में तब्दील कर दिया। स्कूल परिसर में पानी भरने से कक्षा 1 से 5 तक पढ़ने वाले छोटे-छोटे मासूम छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे बने कि बच्चों को मध्यान्ह भोजन के लिए भी पानी में घुसकर जाना पड़ा।

 

स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के परिजनों ने संकुल केंद्र टमसार में इस समस्या की शिकायत दर्ज कराई। परिजनों का कहना है कि विद्यालय परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई का कार्य नहीं होता। इसी लापरवाही के कारण बारिश का पानी बहकर सीधे स्कूल के कमरों और आंगन में भर गया। बच्चों को गंदे पानी में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ी और भोजन तक पानी पार करके करना पड़ा।

 

गांव के परिजन रामराज साकेत ने बताया कि लंबे समय से स्कूल में गंदगी और जलभराव की समस्या बनी हुई है, लेकिन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। यही कारण है कि थोड़ी सी बारिश होते ही स्कूल तालाब बन जाता है। एवं भवन सीता चढ जाता है इस तरह की स्थिति में बच्चों की सेहत पर भी खतरा मंडराने लगता है।

जब इस संबंध में स्कूल के शिक्षकों से सवाल किया गया तो उन्होंने अपना नाम बताने तक से इंकार कर दिया। वहीं मामले को लेकर कुसमी बीआरसीसी अंगिरा प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि परिजनों की शिकायत हमें प्राप्त हुई है। स्कूल में जलभराव की जानकारी मिलने के बाद तत्काल पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी नजर रखी जा रही है कि किसी तरह की अनहोनी न हो।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button