ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

भीषण गर्मी में राहत का प्रयास, कल्याणी महिला समिति ने शुरू किया प्याऊ केंद्र

राहगीरों और श्रमिकों को मिलेगा ठंडा पेयजल, ब्लॉक-बी क्षेत्र में किया शुभारंभ

सिंगरौली। जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तेज तापमान के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से एनसीएल ब्लॉक-बी की कल्याणी महिला समिति द्वारा प्याऊ (पेयजल केंद्र) का शुभारंभ किया गया।
समिति द्वारा शुरू किए गए इस प्याऊ केंद्र का उद्देश्य राहगीरों, श्रमिकों और स्थानीय निवासियों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान कल्याणी महिला समिति की अध्यक्षा अर्चना त्रिपाठी, समिति की सदस्याएं तथा महाप्रबंधक (ब्लॉक-बी) पी.के. त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

समिति की ओर से बताया गया कि भीषण गर्मी को देखते हुए यह पहल जनहित में की गई है। स्थानीय लोगों ने भी इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सरोकार से जुड़ा सराहनीय कदम बताया।गौरतलब है कि कल्याणी महिला समिति द्वारा समय-समय पर क्षेत्र में सामाजिक एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं।

Author

Related Articles

Back to top button