बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
सिंगरौली पुलिस ने नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

सिंगरौली। नवानगर पुलिस ने 30 अप्रैल 2026 को गायब नाबालिक बालिका सोनाली (बदला हुआ नाम, उम्र 15 वर्ष 9 माह) को सुरक्षित बरामद किया। यह कार्रवाई आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत की गई।
बालिका का अपहरण अपराध क्रमांक 83/2026, धारा 137(2) BNS में दर्ज था। पुलिस ने विशेष टीम गठित कर बालिका का पता लगाया और उसे सुरक्षित रूप से माता-पिता के सुपुर्द किया। इस सफलता में उप निरीक्षक सूर्यपाल सिंह, सउनि अरविंद चतुर्वेदी, आरती सतनामी (पुलिस चौकी जयंत), बृजेंद्र यादव, राजा ठाकुर और विकास मौर्या सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।













