बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली के नवागत पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. ने संभाला पदभार

निवर्तमान एसपी मनीष खत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

सिंगरौली। सिंगरौली जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. ने शुक्रवार, 08 मई 2026 को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।


इस अवसर पर निवर्तमान पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने नवागत एसपी शियाज के.एम. को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर प्रारंभिक चर्चा भी की गई। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने नवागत एसपी को जिले की व्यवस्थाओं से अवगत कराया।

नवागत पुलिस अधीक्षक के आगमन के बाद पुलिस महकमे में नई कार्यशैली और बेहतर कानून व्यवस्था को लेकर उम्मीदें जताई जा रही हैं।

Author

Related Articles

Back to top button