ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

गेवरा के पूर्व जीएम अरुण कुमार त्यागी का सड़क हादसे में निधन

निदेशक तकनीक का पद संभालने आ रहे थे सिंगरौली

सिंगरौली- कोल इंडिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। एसईसीएल की गेवरा परियोजना के पूर्व महाप्रबंधक अरुण कुमार त्यागी का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे श्री त्यागी अपनी कार से गेवरा से सिंगरौली के लिए रवाना हुए थे। एनएच 130 चोटिया मार्ग पर उनकी कार की टक्कर एक पार्सल वाहन से हो गई। हादसे के बाद उन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहाँ तड़के करीब 3 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताते चलें कि अरुण कुमार त्यागी का प्रमोशन एनसीएल के निदेशक तकनीकी (डीटी) के पद पर हुआ था। वे नई जिम्मेदारी संभालने के लिए ही सिंगरौली आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही नियति ने उन्हें छीन लिया। इस खबर के बाद से एनसीएल, एसईसीएल के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है।

Author

Related Articles

Back to top button