सिंगरौली जिले में आबकारी विभाग की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही

सिंगरौली / कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल के निर्देशन मे एवं जिला आबकारी अधिकारी सतीश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में वृत्त देवसर के अंतर्गत अवैध शराब के संग्रहण एवं विक्रय की सूचना मिलने पर कार्यवाही की गई जिसका विवरण निम्नानुसार है
कार्यवाही के दौरान ग्राम जियावन व डोंगा में दबिश के दौरान आरोपी ललन गुर्जर व राकेश साहू के रिहायशी मकान व दुकान से कुल 04 पाव गोवा व्हिस्की, 55 पाव देसी मदिरा मसाला, 16 केन बियर बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन(2000) की धारा 34 (1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।*जप्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 8,207 रुपये हैं।
कार्यवाही के दौरान वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री नीलिमा मार्को , आबकारी आरक्षक रामनरेश साहू ,अमरपाल सिंह , संध्या मेहरा उपस्थित रहे।













