बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अवैध रेत परिवहन का ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए थे सरहंग, अगले दिन पुलिस ने किया जब्त

सिंगरौली/चितरंगी। सोन घड़ियाल अभ्यारण क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को कुछ सरहंगों द्वारा थाना परिसर के सामने से ही छुड़ाकर भगा ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, अभ्यारण के रेंजर ने अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली (एक अन्य मामले में टीपर वाहन) को पकड़कर सुरक्षा के लिहाज से थाना चितरंगी लाया था। वाहन को थाना परिसर में खड़ा कराने की प्रक्रिया चल रही थी, तभी कुछ दबंग मौके पर पहुंचे और थाना गेट के सामने से ही वाहन को जबरन छुड़ाकर फरार हो गए।

घटना से पुलिस और वन विभाग में हड़कंप मच गया। सरकारी कार्रवाई में इस तरह बाधा डालना गंभीर अपराध माना जा रहा है।

अगले दिन दबिश, वाहन फिर जब्त

घटना के बाद चितरंगी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। अगले दिन पुलिस दल ने दबिश देकर संबंधित वाहन को दोबारा जब्त कर थाना चितरंगी परिसर में खड़ा कराया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध रेत परिवहन और शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की पहचान कर आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

क्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इस तरह की घटनाएं प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई हैं।

Author

Related Articles

Back to top button