मध्य प्रदेशसिंगरौली

“पुराना विश्वास, नया अवतार: डाक विभाग द्वार-द्वार”

डीपीएस विंध्य नगर में निवेश जागरूकता अभियान, योजनाओं की दी गई जानकारी

सिंगरौली। भारतीय डाक विभाग को देश का सबसे पुराना और विश्वसनीय विभाग माना जाता है, जिसने दो सदियों से अधिक समय से देश को जोड़कर रखा है। इसी क्रम में 27 फरवरी 2026 को डीपीएस विंध्य नगर में वृत्तीय निवेश जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उपसंभागीय निरीक्षक कुशाग्र पाल ने की। उन्होंने कहा कि डाक विभाग अब केवल पत्र व्यवहार तक सीमित नहीं है, बल्कि हर ग्राहक तक वित्तीय समाधान भी पहुंचा रहा है। विभाग आधुनिक तकनीक की ओर अग्रसर है और विभिन्न बचत योजनाओं में प्रतिस्पर्धी ब्याज दरें उपलब्ध करा रहा है।

इस अवसर पर अनुपम मिश्रा ने बताया कि भारतीय डाक विभाग जीवन बीमा सुविधा भी प्रदान करता है। डाक जीवन बीमा देश की सबसे पुरानी और भरोसेमंद बीमा योजना है, जो कम प्रीमियम और उच्च बोनस दर के साथ भारत सरकार की गारंटी में संचालित होती है।विद्यालय के प्राचार्य जनार्दन पांडेय ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए विद्यालय परिसर से डाक विभाग की योजनाओं से जुड़ने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में उपसंभागीय निरीक्षक कुशाल पाल, हेमंत साहू, विनीत सिंह, प्रसून दुबे एवं अनुपम मिश्रा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Author

Related Articles

Back to top button