बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

11 नवंबर को माड़ा में मनेगा क्षत्रिय कुलावंत संगठन का द्वितीय स्थापना दिवस

समाज के वरिष्ठजनों का होगा सम्मान, लिट्टी-चोखा भोज के साथ सामाजिक कार्यों की समीक्षा और भविष्य की योजनाओं पर होगी चर्चा

सिंगरौली। क्षत्रिय कुलावंत संगठन का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह 11 नवंबर 2026 को माड़ा में आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर संगठन के सदस्यों ने बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों को सम्मानित करने, पारंपरिक लिट्टी-चोखा भोज आयोजित करने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।

संगठन के संरक्षक विवेक सिंह परिहार ने कहा कि समाज की मजबूती एकता, संस्कारों और वरिष्ठजनों के सम्मान में निहित है। ऐसे आयोजन युवाओं को वरिष्ठजनों के अनुभवों से सीखने और सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने का अवसर देते हैं।

संगठन प्रमुख अंकित सिंह ने कहा कि संगठन का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना, वरिष्ठजनों का सम्मान करना और युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ना है। स्थापना दिवस पर संगठन की अब तक की गतिविधियों की समीक्षा के साथ भविष्य की योजनाओं पर भी विचार किया जाएगा।

बैठक में समारोह को सफल बनाने के लिए सदस्यों के बीच जिम्मेदारियां बांटने और सामूहिक सहयोग से आयोजन करने पर जोर दिया गया। इस दौरान सतेंद्र सिंह, विकेश सिंह (विवकी), जयद्रथ सिंह, दशरथ सिंह भाटी, नीरज सिंह, अनुराग सिंह, शिवम सिंह, प्रिंस सिंह, अमन सिंह, अभिषेक सिंह, नागेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button