13 मार्च को पीएम किसान उत्सव दिवस” मनाया जाएगा, 22वीं किस्त का होगा वितरण
जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र में

सिंगरौली – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 13 मार्च 2026 को गुवाहाटी (असम) से देशभर के किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 22वीं किस्त की राशि हस्तांतरित की जाएगी।इस अवसर को पूरे देश में “पीएम किसान उत्सव दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। सिंगरौली जिले में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रमा आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र देवरा में आयोजित होगा।
कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने “पीएम किसान उत्सव दिवस पर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित करने, और प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषकों को देखने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा है कि ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी ताकि अधिक से अधिक किसान इस कार्यक्रम से जुड़ सकें।













