युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन 17 मार्च को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरगवा में

सिंगरौली -जिले के बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से म.प्र. शासन के निर्देशानुसार जिला स्तरीय युवा संगम रोजगार स्व-रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला जिला प्रशासन रोजगार कार्यालय, सूक्ष्म एवं लघु एवं मध्यम विभाग एवं आईटीआई सिंगरौली के द्वारा संयुक्त रूप से 17 मार्च को सुबह 10 बजे से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था,बरगवा सिंगरौली, में आयोजित किया जा रहा है। रोजगार मेले में भाग ले रही महान इनर्जेन , रिलायंस कोल माइंस,हिन्डाल्को इन्डस्ट्रीज,एस.आई.एस. सिक्योरिटी, रिलायंस सासन पॉवर, त्रिमुला इंडस्ट्रीज, फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी,अदानी स्किल डेव्ल्पमेंट सेंटर, ,एल.आई.सी, ग्रोफास्ट एग्रीटेक , शताब्दी प्लाईवुड एण्ड हार्डवेयर एवं अन्य कम्पनियों में बेरोजगार युवा, युवतिया रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते है।
रोजगार मेंले भाग लेने वाले अभ्यार्थियो की आयु सीमा 18 वर्ष से 35 एवं शैक्षणिक योग्यता योग्यता 05वीं से 12वीं, आई. टी. आई, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक, बी. टेक, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, फ्रीडम इप्लाईबिलिटी एकेडमी एवं अन्य चयनित अभ्यर्थियो को कम्पनी के नियमानुसार प्रदान किया जायेगा। अभ्यर्थी रोजगार मेले में बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता प्राप्त प्रमाण पत्र व फोटोकॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो, समग्र आई डी, आधार कार्ड, जीवित रोजगार पंजीयन के साथ भाग ले सकते है। अधिक जानकारी हेतु मो. 07805-233248 पर सम्पर्क भी कर सकते है।













