सेक्टर स्तरीय प्रस्फुटन समितियों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण
शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे मे क्षमता वर्धन प्रशिक्षण मे दी गई जानकारी

सिंगरौली; मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में विकासखंड देवसर सेक्टर निवास अन्तर्गत ग्राम पंचायत महुआ गांव में सेक्टर स्तरीय प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन गया। जन अभियान परिषद् जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा के निर्देश में विकासखंड समन्वयक प्रभु दयाल दाहिया,मास्टर ट्रेनर अखिलेश पाठक, कार्यक्रम समन्वयक शिवप्रसाद, परामर्श दाता कल्पना गुप्ता, विद्याधर जायसवाल, लालबहादुर जायसवाल,जग प्रसाद विश्वकर्मा,सुरेखा गुप्ता,सरस्वती सोनी की गरीमा मय उपस्थिति में कार्यक्रम के शुभारम्भ भारत माता की छायाचित्र पर धूपदीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन कल्पना गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे सभी अतिथियों का परिचायक के साथ स्वागत करया गया। मुख्य अतिथि द्वारा उद्बोधन सभी प्रस्फूटन समिति व नवांकुर सखियों की बहनों को सरकार द्वारा जन हितैषी योजनाओं का व मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया गया।
मास्टर ट्रेनर अखिलेश पाठक द्वारा क्षमता बर्धन कार्यक्रम की रूपरेखा एवं अवधारणा उद्देश्य लक्ष्य के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। विकासखंड समन्वयक प्रभु दयाल दाहिया द्वारा दस्तावेजीकरण की जानकारी देकर बताया गया कि समिति के पास सूचना पंजी, कार्यवाही पंजी,गतिविधि पंजी, आय-व्यय पंजी,आगंतुक पंजी, निरीक्षण पंजी,हितग्राही पंजी, स्टॉक पंजी,बैनर,बोर्ड,बिल बाउचर फाइल,उपयोगिता प्रमाण-पत्र संधारित करने की अनिवार्यता को बताया गया है।
प्रस्फुटन समितियाँ स्वास्थ्य हरियाली एवं पर्यावरण, कुपोषण,परिवार नियोजन,शासन द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जागरुकता,कृषि से लाभ,धंधा, नशामुक्ति अभियान,ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण के संबंध में कार्य कर लक्ष्य की प्राप्ति करना है। परामर्श दाता कल्पना गुप्ता द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही बीएसडब्लू एमएसडब्लू कक्षाओं के संबंध मे जानकारी दी। नवांकुर संस्था समन्वयक कार्यक्रम शिवप्रसाद साहू द्वारा साशन की संचालित योजनाओं के संबंध विस्तृत जानकारी देते हुए बतया की स्वर्णिम मध्यप्रदेश के निर्माण में प्रस्फुटन समितियों की अहम भूमिका है, शासन द्वारा संचालित योजनाओं को अंतिम पक्ति के पात्र हितग्राही को लाभान्वित कराकर ग्राम विकास की अवधारणा को पूर्ण करने के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के बाद मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र वित्तरित किया गया। प्रशिक्षण मे मौजूद ग्राम विकास प्रसफूटन समिति अध्यक्ष/सचिव,रामाधार विश्वकर्मा,विष्णु प्रसाद साहू,राजेश सिंह, अजय सिंह, अजय साहू,रीना सिंह, आशीष साहू सहित समिति के सदस्य व नवांकुर सखियां उपस्थित रहे।













