ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नवागत कलेक्टर ने संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का किया निरीक्षण

कार्यालयों की कार्यप्रणाली का लिया जायजा, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश

सिंगरौली, / नवागत कलेक्टर  अंकित अस्थाना ने आज संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में संचालित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन, स्थापना, ट्रेजरी, लेखा तथा आवक-जावक शाखा सहित विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण कर वहां की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित शाखाओं में संधारित अभिलेखों, दस्तावेजों एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभागीय कार्यों की प्रगति तथा कार्यालयीन गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर श्री अस्थाना ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालयीन कार्यों का समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करें तथा अभिलेखों का व्यवस्थित संधारण करें। उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई एवं सुव्यवस्थित कार्य वातावरण बनाए रखने तथा आम नागरिकों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ संपादित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button