बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

गीतों, कविताओं और डिजिटल संदेशों से सुरक्षा का पाठ पढ़ा रहे प्रधान आरक्षक आशीष बागरी

 

सिंगरौली। पुलिस की वर्दी में जनसेवा के साथ रचनात्मकता का अनूठा उदाहरण पेश कर रहे प्रधान आरक्षक आशीष बागरी ने जनजागरूकता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। अपनी आवाज, लेखन और डिजिटल प्रस्तुतियों के माध्यम से वे साइबर अपराधों से बचाव, यातायात सुरक्षा, महिला सम्मान, बाल संरक्षण और नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

आशीष बागरी साइबर जागरूकता गीत, यातायात सुरक्षा संदेश, प्रेरणादायक कविताएं, वीडियो, पोस्टर और डिजिटल बैनर के जरिए जनहितकारी जानकारियां आम नागरिकों तक पहुंचाते हैं। सोशल मीडिया को माध्यम बनाकर वे सुरक्षा से जुड़े संदेशों को सरल और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने का प्रयास कर रहे हैं।

उनकी प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने की जानकारी दी जा रही है। साथ ही साइबर ठगी होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने और संबंधित बैंक से संपर्क कर राशि होल्ड कराने की प्रक्रिया के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।

सिंगरौली पुलिस की उपलब्धियों, अपराध नियंत्रण संबंधी कार्रवाइयों और जनहितकारी अभियानों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में भी उनका सक्रिय योगदान है। उनकी रचनात्मक पहल पुलिस और जनता के बीच संवाद तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देने का माध्यम बन रही है।

प्रधान आरक्षक आशीष बागरी का प्रयास बताता है कि जनसेवा में रचनात्मकता का उपयोग कर सुरक्षा और जागरूकता का संदेश अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।

Author

Related Articles

Back to top button