ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक और हादसा

जियावन में कोयले से लोड ट्रेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

सिंगरौली;जिले के देवसर क्षेत्र अंतर्गत जियावन में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ओवरलोड कोयले से लोड एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हालांकि इस दुर्घटना में ड्राइवर और खलासी बाल-बाल बच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 मार्च की रात लगभग 12 बजे सिंगरौली की ओर से बघवार की तरफ जा रहा कोयले से लोड ट्रेलर (गाड़ी नंबर MP19 ZG 5310) जियावन स्थित त्रिवेणी ढ़ाबा के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रेलर पलटने से कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही जियावन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में ड्राइवर और खलासी को कोई गंभीर चोट नहीं आई और दोनों सुरक्षित बच गए।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों के तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग के कारण इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं।

Author

Related Articles

Back to top button