क्राइम न्यूज़देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
कटक के सरकारी अस्पताल मे आग, 11 मरीजो की मौत

कटक. ओडिशा में कटक के श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार-सोमवार की रात करीब 3 बजे आग लग गई. हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई है. इनमें से 7 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, 3 की मौत इलाज के दौरान हुई. आग पहली मंजिल पर ट्रॉमा केयर के आईसीयू में लगी थी. यहां करीब 23 मरीज भर्ती थे. उन्हें बचाने में अस्पताल के कम से कम 11 कर्मचारी झुलस गए. अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी सुबह घायलों को देखने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे. उन्होंने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है. साथ ही हादसे की हाई लेवल जांच का आदेश दिया है. श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज कटक का सबसे बड़ा अस्पताल है. यहां पूरे राज्य से लोग इलाज करवाने के लिए आते हैं.













