ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के संबंध में नवांकुर संस्था की बैठक आयोजित

चितरंगी: मप्र जन अभियान परिषद, जिला सिंगरौली के निर्देशन में विकासखंड चितरंगी के नवांकुर सेक्टर चितरंगी अंतर्गत ग्राम बुढ़ाडोल के पंचायत भवन में सोमवार, 16 मार्च 2026 को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने एवं उनका लाभ दिलाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम नवांकुर संस्था रामचंद्र सेवा समिति द्वारा आयोजित किया गया।
बैठक में विकासखंड समन्वयक विश्वनाथ जी की उपस्थिति में ग्रामीणों को शासन की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में संस्था के सचिव रजनीश साहू, परामर्शदाता राधा यादव, राजकुमार सिंह, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष राजकुमार सिंह, सचिव रामप्रसाद यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।

इस दौरान विकासखंड समन्वयक ने ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, गरीबी रेखा के नीचे (BPL) सूची में नाम जोड़वाने, समग्र आईडी, प्रधानमंत्री आवास योजना, कर्मकार पंजीयन एवं संबल योजना जैसी विभिन्न योजनाओं का लाभ किस प्रकार प्राप्त किया जा सकता है, इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान की।

बैठक का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक कर अधिक से अधिक पात्र लोगों तक उनका लाभ पहुंचाना रहा।

Author

Related Articles

Back to top button