सरई में दो दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 तथा 21 मार्च को
भोपाल के विशेषज्ञ करेंगे इलाज,आम जन मानस को अधिक से अधिक सख्या में शामिल होने की अपील

सिंगरौली / जिला प्रशासन और एल.एन. मेडिकल कॉलेज एवं जे.के. हॉस्पिटल भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 20 और 21 मार्च 2026 को सरई में विशाल निःशुल्क मल्टीस्पेशियलिटी स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन और विधायक श्री राजेन्द्र मेश्राम के सहयोग से आयोजित हो रहा है।इस शिविर में जे.के. अस्पताल, भोपाल के अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा निम्नलिखित बीमारियों का निःशुल्क परीक्षण और परामर्श दिया जाएगा जिनमें हृदय रोग, हड्डी रोग और त्वचा रोग नेत्र रोग, मानसिक रोग और नाक-कान-गला विशेषज्ञ कैंसर, श्वास रोग और दंत रोग सर्जरी, शिशु रोग और स्त्री एवं प्रसूति रोग का ईलाज एवं परार्मश विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा दिया जायेगा।
शिविर के आयोजन को लेकर कलेक्टर श्री गौरव बैनल के द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए गए कि शिविर का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कराने के साथ ही आदिवासी बाहुल क्षेत्र के नागरिको को शिविर मे लाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराये। उन्होने यह भी निर्देश दिए कि स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक महिलाओ को शामिल कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ ही गंभीर बिमारियो से पिढ़ित महिलाओ को चिन्हित कर उनका उपचार सुनिश्चित करे।
कलेक्टर ने कहा कि जन-जन के द्वार’ के ध्येय के साथ आयोजित इस शिविर का लाभ उठाने के लिए जिले के नागरिको प्रेरित करे। कलेक्टर ने स्वयं भी जिले नागरिको से इस आशय की अपील की है कि सरई में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में शामिल होकर विशेषज्ञ चिकित्सको के माध्यम से अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराये। अधिक जानकारी के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है डॉ. रमेश शुक्लाः 9981992321 डॉ. अरुण पिल्लईः 9755939181 श्री अनिकेत पाण्डेयः 9229111110 श्री भूपेन्द्र सिंह बघेलः 9981852434 नम्बरो पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।













