ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अमृत मित्र महोत्सव में सिंगरौली नगर निगम की सहभागिता

सिंगरौली / नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 13 मार्च 2026 को शहरी आवासन एवं कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा “अमृत मित्र महोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अमृत मिशन से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना तथा उनके कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना था।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों से बड़ी संख्या में अमृत मित्र महिलाओं ने भाग लिया। इसी क्रम में नगर पालिक निगम सिंगरौली से भी तीन प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इनमें छोटेलाल कुशवाह तथा किस्मतिया स्व-सहायता समूह की सदस्य रेखा कुशवाह और पार्वती कुशवाह शामिल रहीं।
प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में अमृत मिशन के अंतर्गत महिलाओं की भूमिका, स्वच्छता एवं शहरी विकास से जुड़े विषयों पर आयोजित सत्रों में भाग लिया तथा अन्य राज्यों से आए प्रतिभागियों के साथ अनुभवों का आदान-प्रदान किया।

नगर निगम सिंगरौली के प्रतिनिधियों की सहभागिता से जिले में संचालित स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है तथा महिलाओं की भागीदारी को और अधिक मजबूत करने की दिशा में यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण साबित होगा।

Author

Related Articles

Back to top button