विद्यार्थी को राष्ट्र निर्माण की गतिविधि से जोड़ने में अग्रणी भूमिका निभाता है एनएसएस : एसीएस, उच्च शिक्षा श्री राजन
एसीएस श्री राजन ने राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना सम्मेलन 2026 का किया शुभारंभ

भोपाल : भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली के राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना सम्मेलन 2026 का भोपाल में आयोजन किया जा रहा है। दो दिन 16 एवं 17 मार्च 2026 तक चलने वाले इस सम्मेलन का सोमवार को अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा श्री अनुपम राजन द्वारा शुभारंभ किया गया।
सम्मेलन विकसित भारत के पुनरुत्थान में राष्ट्रीय सेवा योजना का योगदान विषय पर आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर एसीएस श्री अनुपम राजन ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधि में जुड़ना एक विद्यार्थी के लिए सौभाग्य का अवसर होता है। यह विद्यार्थी को राष्ट्र निर्माण की गतिविधि से जोड़ने में अग्रणी भूमिका निभाता है। श्री राजन ने राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा किया जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में सलाहकार एवं क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. अशोक कुमार श्रोती, डॉ. राजकुमार वर्मा, समन्वयक डॉ. शेखर, शासकीय माधव महाविद्यालय ग्वालियर के प्राचार्य डॉ. शिवकुमार शर्मा, श्री सुधाकर कुशवाह, नई दिल्ली, एसडीएम श्री शैलेंद्र सिंह, सतना सहित राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक, कार्यक्रम अधिकारी, प्राचार्य, जिला संगठक, कार्यक्रम समन्वयक उपस्थित रहे। दो दिवसीय इस आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े विभिन्न विषयों जैसे माय भारत पोर्टल, विकसित भारत, राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियां आदि पर तकनीकी सत्र आयोजित किए जा रहे।













