
माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय बैढ़न जिला सिंगरौली न्यायालय पहुंचकर मुलाकात किए एवं सिविल कोर्ट अति शीघ्र संचालित किए जाने की मांग की गई

चितरंगी क्षेत्रवासियों के लिए मिली बड़ी खुशी

आप सभी सम्मानित अधिवक्ताओं को बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि आज हम सबके अध्यक्ष महोदय वीपी सिंह के साथ अधिवक्ता सतानन्द चतुर्वेदी,अधिवक्ता अनिल द्विवेदी एवं अधिवक्ता कामता सिंह के साथ माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय बैढ़न जिला सिंगरौली न्यायालय पहुंचकर मुलाकात किए एवं सिविल कोर्ट अति शीघ्र संचालित किए जाने की मांग करते हुए चितरंगी बीपी सिंह अध्यक्ष महोदय द्वारा अधिवक्ता संघ चितरंगी की तरफ से इस खुशी की जिला जज महोदय को बधाई दी गई जिसको माननीय जज महोदय द्वारा सहर्ष स्वीकार करते हुए मार्च अप्रैल के अंदर में हर हालत में कोर्ट को संचालित कराए जाने का दिलाया गया विश्वास, उक्त अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री बृजेंद्र देव पांडे जी भी रहे अपनी टीम के साथ उपस्थित श्रीमान जिला जज महोदय द्वारा श्री अध्यक्ष महोदय द्वारा एडीजे कोर्ट के संचालन के लिए भी निवेदन किया गया जिसमें माननीय जिला जज महोदय द्वारा कहा गया कि अब कोई बाधा नहीं है इस पर भी विचार किया जाकर अब आपकी यह भी मांग जल्द से जल्द पूरी की जाएगी जिस पर पुनः एक बार अध्यक्ष महोदय द्वारा जिला जज महोदय का आभार प्रकट किया गया. (बी.यस. पाठक अधिवक्ता चितरंगी)

श्री मान सिंह चंदेल स्पेशल सम्बाददाता सिंगरौली सीधी













