मध्य प्रदेशसिंगरौली

अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह में 70 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ,

विधायक सिंगरौली, देवसर सहित उपस्थित जन प्रतिनिधियो ने जोड़ो पर पुष्प वर्षा कर दी वैवाहिक जीवन की शुभकामना

सिंगरौली  मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 70 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

 

समारोह में उपस्थित सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, देवसर विधानसभा के विधायक श्री राजेन्द्र मेश्राम, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दिलीप शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, जिला पंचायत सदस्य संदीप शाह, पार्षद सीमा जयसवाल, रामनेरश शाह, राम गोपाल पाल, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान, उपायुक्त आरपी बैस सहित अन्य अतिथियो ने नव विवाहित जोड़ो के पर पुष्प वर्षा कर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

 

आयोजन में नगर निगम क्षेत्र के 13 तथा जनपद पंचायत क्षेत्र बैढ़न क्षेत्र के 57 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ । यह समारोह आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को सम्मानपूर्वक विवाह करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

Author

Related Articles

Back to top button