मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना अंतर्गत झींगापालन एवं अन्य मत्स्यपालन गतिविधि का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

सिंगरौली /मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना अंतर्गत झींगापालन एवं अन्य मत्स्यपालन गतिविधि का प्रशिक्षण 13 से 16 मार्च तक तक कृषि विज्ञान केंद्र सिंगरौली में वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक श्री जय सिंह के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के तीनों विकास खंडों से 26 प्रशिक्षणार्थियो ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इस प्रशिक्षण में मत्स्यपालकों की आय में वृद्धि तथा पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महाझींगा पालन की उन्नत तकनीकों की विस्तृत जानकारी देने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र टीकमगढ़ के वैज्ञानिक डॉ सतेंद्र कुमार एवं दतिया से मत्स्य वैज्ञानिक डॉ योगेश चंद्र रेखारी के द्वारा गूगल मीट के माध्यम से मत्स्य पालकों को विस्तृत जानकारी दी गई वैज्ञानिक अखिलेश कुमार चौबे के द्वारा मछली पालन आधारित समन्वित खेती तथा झींगा पालन एवं अन्य मछलीपालन गतिविधि से संबंधित जानकारी दी गई। इस अवसर पर सहायक संचालक मत्स्योदयोग मनोज अग्रवाल एवं मत्स्य निरीक्षक राकेश कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।













