भोपालमध्य प्रदेशरीवासिंगरौलीसीधी

चितरंगी में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह/निकाह समारोह, 93 विवाह व 1 निकाह हुआ संपन्न

चितरंगी में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह/निकाह समारोह, 93 विवाह व 1 निकाह हुआ  संपन्न

सिंगरौली/मध्यप्रदेश।सिंगरौली जिले के चितरंगी स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान हर्रहवा में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत भव्य समारोह आयोजित किया गया। योजना के तहत कुल 140 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 99 जोड़े पात्र पाए गए, जबकि 41 आवेदन अपात्र रहे। पात्र जोड़ों में से 93 जोड़ों का विधि-विधान से विवाह तथा 1 जोड़े का निकाह संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम राज्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग राधा सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। समारोह में वर-वधु पक्ष के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था एवं ढोल-नगाड़ों का आकर्षक प्रबंध किया गया था।नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए राधा सिंह ने कहा कि हर माता-पिता का सपना होता है कि उनकी लाडली बेटी की डोली हंसी-खुशी उठे और विवाह में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि पहले गरीब परिवारों को बेटियों के विवाह की चिंता रहती थी, लेकिन अब राज्य सरकार ने संकल्प लिया है कि प्रदेश की हर गरीब बेटी के विवाह की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी, जिससे माता-पिता अपनी बेटी को बिना किसी चिंता के खुशी-खुशी विदा कर सकें।इस दौरान राधा सिंह ने उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम में अध्यक्ष जनपद पंचायत चितरंगी सिया दुलारी, विशिष्ट अतिथि अमर सिंह, कौशल प्रताप सिंह, डॉ. रविन्द्र सिंह, कमलेंद्र प्रताप सिंह, सुषमा सिंह, रज्जी देवी, अजय द्विवेदी,गजराज सिंह, जगत बहादुर सिंह, प्रभात सिंह, लालपति साकेत, हर्ष नारायण सिंह, राजेश सिंह, मुखिया सिंह,पटवारी रमाशंकर बैस, चितरंगी जनपद पंचायत ऑपरेटर दीपक द्विवेदी उपस्थित रहे। साथ ही एसडीएम चितरंगी देवेन्द्र द्विवेदी, तहसीलदार नागेश्वर पनिका,  मुख्य कार्यपालन अधिकारी चितरंगी मान सिंह सैयाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी एवं वर-वधु के परिजन मौजूद रहे।कार्यक्रम का मंच संचालन उर्मिलेश प्रसाद पाण्डेय द्वारा किया गया।

श्री मान सिंह चंदेल स्पेशल संवाददाता सिंगरौली सीधी

Author

Related Articles

Back to top button