ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

अवैध गैस सिलेंडर उपयोग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 22 सिलेंडर जब्त

जबलपुर। Jabalpur में घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए 22 सिलेंडर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई कलेक्टर Raghavendra Singh के निर्देश पर राजस्व, पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मंगलवार को की गई।

कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, टीमों ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में होटल और रेस्टोरेंट्स का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान पाटन क्षेत्र में स्थित जैन होटल से तीन घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए, जिनका उपयोग व्यावसायिक कार्य में किया जा रहा था।

इसी तरह रांझी तहसील में कार्यपालिक दंडाधिकारी मौसमी केवट के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में “लकी किचिन फ्लेवर” से आठ घरेलू और पांच कमर्शियल गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित पाए गए, जिन्हें तत्काल जब्त कर लिया गया।

इसके अलावा इंदिरा मार्केट स्थित “श्री कृष्ण वेज थाली रेस्टोरेंट” में भी छह घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था, जिसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए प्रशासन ने जब्त कर लिया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी है।

Author

Related Articles

Back to top button