ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

आईटीआई सिंगरौली में टाटा मोटर्स का कैंपस प्लेसमेंट 24 मार्च को

सिंगरौली – प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा अवगत कराया गया है कि आगामी 24 मार्च 2026 को एक विशाल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस ड्राइव के माध्यम से प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल कंपनी ’टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल लिमिटेड, पंतनगर’ युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अवसर प्रदान करेगी।

उन्होने बताया कि शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण और आईटीआई (सभी इंजीनियरिंग और नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेड तथा आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई। उन्होने बताया कि अपना इच्छुक अभ्यर्थी अपडेटेड बायोडाटा ,सभी मूल शैक्षणिक और तकनीकी प्रमाण पत्र,सभी दस्तावेजों के छायाप्रति के 2 सेट के साथ प्लेसमेंट ड्राईव में शामिल हो सकते। प्रचार्य द्वारा इस आशय से भी अवगत कराया गया है कि प्लेसमेंट ड्राईव शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय पर पहुँचकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं

Author

Related Articles

Back to top button